Chapra News : अवतार नगर में युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chapra News : अवतार नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आयी है. सप्तापुर टारा गाछी के पास 28 वर्षीय युवक राकेश कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
डोरीगंज/छपरा. अवतार नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आयी है. सप्तापुर टारा गाछी के पास 28 वर्षीय युवक राकेश कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नरांव टोला गांव के रहने वाले राकेश कुमार बुधवार की शाम घर से निकले थे. लेकिन रातभर घर नहीं लौटे. परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने सप्तापुर टारा गाछी के पास एक शव पड़ा देखा, जिसकी पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई. पुलिस को शव के पास से अग्निशमन सिलेंडर, रेलवे का फिशिंग प्लेट और एक छोटा लोहे का ट्रॉली टाइप सामान मिला है. आशंका जतायी जा रही है कि इन्हीं सामानों से वार कर युवक की हत्या की गयी, क्योंकि सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी उसे छोड़कर जा चूकी है. राकेश अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था. उसके पिता और भाई कोलकाता में मार्बल लगाने का काम करते हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराया गया है. लेकिन आवेदन मिलते ही एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




