ePaper

डेरनी में भारी मात्रा में शराब बरामद, ऑटो और बाइक जब्त

Updated at : 10 Dec 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
डेरनी में भारी मात्रा में शराब बरामद, ऑटो और बाइक जब्त

डेरनी थाना क्षेत्र के सिशौनी गांव के पास नदी के बांध से पुलिस ने एक ऑटो और बाइक जब्त की है. ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें कड़ी 90 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है.

विज्ञापन

दरियापुर. डेरनी थाना क्षेत्र के सिशौनी गांव के पास नदी के बांध से पुलिस ने एक ऑटो और बाइक जब्त की है. ऑटो की तलाशी लेने पर उसमें कड़ी 90 लीटर देसी शराब बरामद की गयी है. पुलिस ने ऑटो व बाइक को जब्त कर लिया है. हालांकि धंधेबाज पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके. पुलिस को किसी ने गुप्त सूचना दी कि सिसौनी के रास्ते ऑटो और बाइक से धंधेबाज शराब लेकर जा रहे हैं. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. तब तक पुलिस की भनक धंधेबाजों को लग चुकी थी. सभी ऑटो और बाइक छोड़ कर फरार हो गये थे. पुलिस ने ऑटो व बाइक पर सवार दोनों धंधेबाजों की पहचान कर ली है. ऑटो चालक की पहचान नहीं हो पायी है. दोनों धंधेबाज विकास महतो और संजय महतो पथरा गांव के रहने वाले बताए जाते हैं. वहीं चालक की पहचान नहीं हुई है. पुलिस ने ऑटो की तलाशी शुरू की. जिसमें कुल 90 लीटर देसी शराब लदी थी. जिस पुलिस ने बरामद कर ली. साथ ही ऑटो और बाइक को थाने पर लेकर आई. पुलिस धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन