देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार

स्थानीय पुलिस ने कोन्हवा घाट के पास से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय पुलिस ने कोन्हवा घाट के पास से 60 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा धंधेबाज अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. गिरफ्तार धंधेबाज का विश्वनाथ राय बताया गया है. जो इंदिलपुर का रहने वाला है. वहीं फरार धंधेबाज की पहचान बारवें के रंजीत राय के रूप में की गयी है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस गश्त पर निकली थी. दोनों धंधेबाज कोन्हवा घाट के पास शराब की सप्लाई करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. पुलिस को देख कर दोनों धंधेबाज भागने लगे. जिसमें एक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. वहीं दूसरा अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया. पुलिस ने पकड़ाए धंधेबाज की निशानदेही पर छापेमारी की. जिसमें झाड़ी में छुपा कर रखी गयी कुल 60 लीटर देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस गिरफ्तार कारोबारी को लेकर थाने पर आयी और पूछताछ के बाद जेल भेज दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन