बिहार : सारण में अपराधियों ने कर्मियों को गोली मारकर LIC के 11 लाख रुपये लूटे

Updated at : 20 Apr 2017 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सारण में अपराधियों ने कर्मियों को गोली मारकर LIC के 11 लाख रुपये लूटे

सारण (मढ़ौरा) : बिहारके सारण जिले में गुरुवारकीदोपहर 15 बाइक सवार अपराधियों ने कैशियर, ड्राइवर व गार्ड को गोली मार कर कैश वैन से 11 लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने गार्ड की राइफल भी लूट ली.जानकारीके मुताबिक रेडियेंट कंपनी का कैश वैन मढ़ौरा से एलआइसी के 11 लाख रुपये लेकर छपरा के आइसीआइसीआइ बैंक […]

विज्ञापन

सारण (मढ़ौरा) : बिहारके सारण जिले में गुरुवारकीदोपहर 15 बाइक सवार अपराधियों ने कैशियर, ड्राइवर व गार्ड को गोली मार कर कैश वैन से 11 लाख रुपये लूट लिये. अपराधियों ने गार्ड की राइफल भी लूट ली.जानकारीके मुताबिक रेडियेंट कंपनी का कैश वैन मढ़ौरा से एलआइसी के 11 लाख रुपये लेकर छपरा के आइसीआइसीआइ बैंक में जमा कराने जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया.

महिला को कई टुकड़ों में काट कर फेंका, कहीं मिला सिर तो कहीं पैर

लूट के दौरान गोली लगने से कंपनी के कैशियर, चालक व गार्ड घायल हो गये. घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते के बाद एसपी अनसुइया रणसिंह साहू ने सभी थानाध्यक्षों को वाहन जांच कराने का निर्देश दिया और घटनास्थल पर जाकर जांच-पड़ताल की. एसपी ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन