चार दुकानों से नकद समेत हजारों की संपत्ति चोरी

Published at :05 Dec 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
चार दुकानों से नकद समेत हजारों की संपत्ति चोरी

बनियापुर : अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात बनियापुर मुख्य बाजार स्थित चार दुकानों के मुख्य दरवाजे का ताला व कीवाड़ तोड़ नकद एवं हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई जब दुकानदार रविवार की सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे. एक ही रात में चार दुकानो में चोरी […]

विज्ञापन

बनियापुर : अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात बनियापुर मुख्य बाजार स्थित चार दुकानों के मुख्य दरवाजे का ताला व कीवाड़ तोड़ नकद एवं हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई जब दुकानदार रविवार की सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे. एक ही रात में चार दुकानो में चोरी की घटना से लोगों में दहशत है. हालांकि ठंड के प्रारंभ में ही चोरी की घटना बढ़ने से व्यवसायी वर्ग अपने दुकान एवं सामान की सुरक्षा को ले परेशान एवं चिंतित है.

चोरों ने सोनू पान भंडार एवं जेनरल स्टोर के स्वामी हरेन्द्र प्रसाद की दुकान में चोरी की है. दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकान में बिक्री के रखे पैत्तीस हजार रुपया नकद, आठ हजार रुपये के विभिन्न मोबाइल कंपनी के रिचार्ज कूपन, सौंदर्य प्रसाधन के समान सहित कई ब्रांडेड एवं कीमती समान चुरा लिये.

अन्य पीड़ित दुकानदारों में प्रसाद किराना स्टोर के वृजकिशोर प्रसाद,तारकेश्वर प्रसाद चाय दुकान एवं अनिल जेनरल स्टोर की दुकान से केवल नकदी रुपये चोरी होने की बात बतायी जा रही है. चोरों द्वारा दो अन्य दुकानों में चोरी का असफल प्रयास किया गया है. सभी दुकानें एनएच 101 पर अवस्थित है. जहां पुरी रात वाहनों की परिचालन होती रहती है. घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाने को दी गयी हैं.

थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार स्थित चोरी की घटना को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है. और इसकी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन