बंद मकान से चोरों ने उड़ाये आभूषण

छपरा : नगर थाना क्षेत्र के मौना मिश्र टोली मुहल्ले के एक बंद मकान चोरों ने आभूषण व नकद समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी. गृहस्वामी चार दिन पहले से चंडीगढ़ गये हुए थे. गृहस्वामी नवलकिशोर मिश्र ने बताया कि घटना की प्राथमिकी नगर थाने […]
छपरा : नगर थाना क्षेत्र के मौना मिश्र टोली मुहल्ले के एक बंद मकान चोरों ने आभूषण व नकद समेत हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की जानकारी पड़ोसियों ने दी. गृहस्वामी चार दिन पहले से चंडीगढ़ गये हुए थे. गृहस्वामी नवलकिशोर मिश्र ने बताया कि घटना की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि डॉग स्कवायड से इसकी जांच करायी गयी है. चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ कर कमरों में रखे अलमिरा व बॉक्स तोड़कर नकद व आभूषण की चोरी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




