बालू लदे ट्रक जब्त, चालक धराये

Published at :04 Dec 2016 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे ट्रक जब्त, चालक धराये

सोनपुर : सारण में प्रशासन की ओर से बालू के अवैध कारोबार पर रोक के बावजूद भी सोनपुर अनुमंडल में लाल बालू का काला कारोबार बेरोक-टोक फल फूल रहा है. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पहलेजा घाट ओपी से कुछ दूरी पर बालू का खनन कर ट्रक पर लोडिंग कर रहे […]

विज्ञापन

सोनपुर : सारण में प्रशासन की ओर से बालू के अवैध कारोबार पर रोक के बावजूद भी सोनपुर अनुमंडल में लाल बालू का काला कारोबार बेरोक-टोक फल फूल रहा है. शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पहलेजा घाट ओपी से कुछ दूरी पर बालू का खनन कर ट्रक पर लोडिंग कर रहे चालक सहित सात बालू लदे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा. थानाध्यक्ष अरूण मालाकार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पहलेजा घाट पर बालू का खनन, भण्डारण किया जा रहा है.

सूचना के आधार पर देर रात मे दल बल के साथ बालू घाट पहुंचते ही देखा गया कि सात ट्रक पर बालू लदा हुआ है. सभी ट्रक पर चालक सवार थे. ट्रक को जब्त कर चालकों को पहलेजा घाट ओपी के हवाले कर दिया गया. वही स्थानीय लोगो ने बताया कि लाल बालू का काला कारोबार स्थानीय जनप्रतिनिधि और सोनपुर के बड़े पदाधिकारियों के जानकारी में चल रहा है. इसका खुलासा तब हुआ जब पकड़े गये चालक और जब्त किए गए ट्रकों को छोड़ने के लिए नामचीन लोगो की पैरवी पहुंचने लगे. सबसे आश्चर्य कि बात यह है कि पहलेजा ओपी को इसकी जानकारी नहीं और पहलेजा ओपी से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित सोनपुर थाने के थानाध्यक्ष द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन