घंटों विलंब से चल रहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Dec 2016 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों के परिचालन की हुई है री-शेड्यूलिंग छपरा (सारण) : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सराय-हाजीपुर के बीच ट्रैक पर चल रहे कार्य की वजह से ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से हो रहा है. नये स्टेशन घोसावर के पास नान इंटर लॉकिंग का कार्य कराया […]
विज्ञापन
परेशानी . घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों के परिचालन की हुई है री-शेड्यूलिंग
छपरा (सारण) : पूर्व मध्य रेलवे के छपरा-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर सराय-हाजीपुर के बीच ट्रैक पर चल रहे कार्य की वजह से ट्रेनों का परिचालन घंटों विलंब से हो रहा है. नये स्टेशन घोसावर के पास नान इंटर लॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है. वहीं घने कोहरे के कारण भी ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है. पांच ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है. चार ट्रेनों के परिचालन के लिए रिशिडयुलिंग किया गया है.
और तीन ट्रेनों को रेगुलेशन कर परिचालन किया जा रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नॉन इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है. इस वजह से ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर और री शिडयूलिंग कर किया जा रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेनों की गति नियंत्रित कर परिचालन किया जा रहा है.
अशोक कुमार, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे
इंटरसिटी रद्द किये जाने पर यात्रियों का हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




