बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2016 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना-छपरा मार्ग को िकया जाम दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवा टोला मंदिर के पास बुधवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के छोट झौवा गांव निवासी नागेंद्र राय के पुत्र रितेश कुमार (16 वर्ष) के रूप […]
विज्ञापन
पटना-छपरा मार्ग को िकया जाम
दिघवारा : छपरा-पटना मुख्य सड़क मार्ग पर अवतारनगर थाना क्षेत्र के झौवा टोला मंदिर के पास बुधवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अवतारनगर थाना क्षेत्र के छोट झौवा गांव निवासी नागेंद्र राय के पुत्र रितेश कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुई है. रितेश बाइक बोधा छपरा पेट्रोल पंप से तेल लेकर लौट रहा था. इसी दौरान छपरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में सीधे ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों ने उसे पीएचसी दिघवारा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने जम कर बवाल किया. ग्रामीण बोलेरो में तोड़फोड़ करते हुए शाम तीन बजे छपरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को झौवा टोला के पास जाम कर मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे. जाम की सूचना मिलने पर दिघवारा बीडीओ राजमिति पासवान, अवतारनगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार, पूर्व मुखिया राकेश सिंह, झौवा मुखिया जय किशोर पंडित ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को मनाने व सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. शाम पांच बजे एसपी पंकज राज भी सोनपुर की ओर जाने के क्रम में जाम स्थल पर रुके और लोगों को मनाने का प्रयास किया, मगर जब लोग नहीं माने तो एसपी आगे बढ़ गये. देर शाम तक जाम की स्थिति बनी हुई थी.पेट्रोल लेकर लौट रहा था घर, तभी हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




