सार्जेंट मेजर ने मृत एएसआइ के पुत्र पर दर्ज कराया केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Nov 2016 8:45 AM (IST)
विज्ञापन

भोरे : गोपालगंज पुलिस लाइन में 1 अक्तूबर को एएसआइ वीरेंद्र ओझा की हार्ट अटैक से हुई मौत के मामले में उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब उनकी मौत के आरोपित सार्जेंट मेजर ने मृत एएसआइ के पुत्र पर पिता की मौत का आरोप लगाते हुए न्यायालय में एएसआइ के पुत्र के विरुद्ध […]
विज्ञापन
भोरे : गोपालगंज पुलिस लाइन में 1 अक्तूबर को एएसआइ वीरेंद्र ओझा की हार्ट अटैक से हुई मौत के मामले में उस समय एक नया मोड़ आ गया, जब उनकी मौत के आरोपित सार्जेंट मेजर ने मृत एएसआइ के पुत्र पर पिता की मौत का आरोप लगाते हुए न्यायालय में एएसआइ के पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया. बता दें कि कटेया थाना क्षेत्र के अमही बांके गांव निवासी एएसआइ वीरेंद्र ओझा पुलिस लाइन में तैनात थे. 1 अक्तूबर को वीरेंद्र ओझा को हार्ट अटैक आया था. उनकी इलाज के क्रम में मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद गुस्साये परिजनों ने पुलिस लाइन में जम कर हंगामा किया था.
बाद में मृत एएसआइ के पुत्र शिवेंद्र ओझा ने नगर थाने में सार्जेंट मेजर पर पिता के साथ दुर्व्यवहार करने एवं उनकी मौत का जिम्मेवार ठहराते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इधर गोपालगंज के सार्जेंट मेजर अहमद रजा ने गोपालगंज न्यायालय में शिवेंद्र ओझा के विरुद्ध केस दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वीरेंद्र ओझा की मौत के एक दिन पहले उनके पुत्र शिवेंद्र ओझा ने उनके मोबाइल फोन पर फोन किया था, और कहा था कि ड्यूटी पीरियड में अगर आपकी मौत हो जाती, तो आपकी जगह पर अनुकंपा के आधार पर मेरी नौकरी हो जायेगी.
घटना वाले दिन एएसआइ वीरेंद्र ओझा ने यह बात रोते हुए सार्जेंट मेजर के सामने कही थी. इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसकी सूचना उनके पुत्र शिवेंद्र ओझा को दी गयी. सार्जेंट मेजर ने आरोप लगाया है कि शिवेंद्र ओझा द्वारा जान- बूझ कर पिता के इलाज में लापरवाही बरती गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




