डायवर्सन की वजह से रोज लग रहा है जाम

Published at :17 Nov 2016 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
डायवर्सन की वजह से रोज लग रहा है जाम

छपरा-सीवान पथ . राहगीरों को हो रही परेशानी दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान एनएच 85 पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क निर्माण कंपनी द्वारा जल निकासी के लिए विभिन्न जगहों पर पुल बनाये जा रहा है जहां फिलहाल वाहनों की आवागमन के लिए डायवर्सन बनाये गये हैं. बताते चले कि उक्त सड़क मार्ग पर […]

विज्ञापन

छपरा-सीवान पथ . राहगीरों को हो रही परेशानी

दाउदपुर (मांझी) : छपरा-सीवान एनएच 85 पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क निर्माण कंपनी द्वारा जल निकासी के लिए विभिन्न जगहों पर पुल बनाये जा रहा है जहां फिलहाल वाहनों की आवागमन के लिए डायवर्सन बनाये गये हैं. बताते चले कि उक्त सड़क मार्ग पर जैतपुर दाउदपुर व एकमा के बीच नंदलाल सिंह कॉलेज से पश्चिम बने डायवर्सन यातायात के लिए परेशानी का सबब बना है. जहां प्रतिदिन भारी वाहन व छोटे वाहनों को पार करना खतरे से खाली नहीं है. एक तरफ सड़क पर नव निर्मित पुल का कार्य चल रहा है तो दूसरे तरफ चिमनी द्वारा मिट्टी की कटाई से गहरे खाई जानलेवा साबित होती है.
गड्ढे में अत्यधिक पानी होने के डायवर्सन पर दलदल बना है. जहां आये दिन वाहन दलदल में फंसते रहते हैं. जिसके वजह से दर्जनों वाहनों की कतार लग जाती है. जिस कारण इस मार्ग से जाने और आनेवाले यात्रियों को घंटो कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कभी भी किसी भी समय दलदल पार करते वक्त वाहन क्षति ग्रस्त व दुर्घटना ग्रसित हो सकते है. मालूम हो कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो वाहन सीवान से चलकर पटना,रांची, धनबाद,जमशेदपुर,आदि कई विभिन्न स्थानों के लिए आवागमन किया जाता है.
करीब आठ रोज से वाहन जब दाउदपुर के करीब आते है तो चालक पहले डायवर्सन की स्थिति को भाप कर पार कर रहे है. स्थानीय बाजार दाउदपुर के क्षेत्रीय ग्रामीणों व व्यवसायियों को इस मार्ग से आना जाना होता है जो काफी कष्ट कारक बना है. लोगों का कहना है कि पहले दाउदपुर बाजार पर वाहनों के लिए स्टैंड नहीं होने के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहन चालक अपना गाड़ी लगते है जिसके वजह से आम जनता को सड़क पार करना दुश्वार रहता है. वहीं सड़क चौड़ी करण के दौरान सड़क के किनारे चल रहे नाला कार्य से जगह कम होने से लोगो को कठिनाई झेलनी पड़ रही है.
डायवर्सन से मुश्किल में पार हो रहा ट्रक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन