अपराधी की निशानदेही पर पटना पुलिस ने बरामद किया महिला का शव

मकेर : थाना क्षेत्र के एकडेरवा मसुरियां गाँव के गंडक बाध के बगल के झाड़ी में एक 30 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. बरामद शव को पटना और हाजीपुर की पुलिस ले गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु मांझी ने बताया की बुधवार की सुबह एकडेरव मसुरियां गाँव से फोन आया कि […]
मकेर : थाना क्षेत्र के एकडेरवा मसुरियां गाँव के गंडक बाध के बगल के झाड़ी में एक 30 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. बरामद शव को पटना और हाजीपुर की पुलिस ले गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु मांझी ने बताया की बुधवार की सुबह एकडेरव मसुरियां गाँव से फोन आया कि गांव के गंडक बांध के पास बोरे मे कुछ होने की संभावना है. क्योकि बोरे के पास कुत्ते मंडरा रहे है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गंडक बांध पहुंचे. जहां अपने सामने बोरे खुलवाया तो एक 30 वषीय महिला का शव निकला. शव को कही अन्यंत्र हत्या कर यहां फेका गया है. अभी शव की छानबीन कर रहे थे, इसी क्रम मे शास्त्रीनगर पटना और नगर थाना हाजीपुर की पुलिस पहुंच गयी. पुलिस के साथ एक अपराधी भी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




