विधायक ने उद्घाटन के दौरान जतायी नाराजगी

Published at :13 Nov 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने उद्घाटन के दौरान जतायी नाराजगी

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारी और उद्घाटन भी है, इसकी जानकारी भी मुझे तब हुई जब एक पदाधिकारी ने मुझे आमंत्रित किया. उपरोक्त बातें मेला उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि मेला पंडालों और शिविर […]

विज्ञापन

सोनपुर : विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारी और उद्घाटन भी है, इसकी जानकारी भी मुझे तब हुई जब एक पदाधिकारी ने मुझे आमंत्रित किया. उपरोक्त बातें मेला उद्घाटन समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि मेला पंडालों और शिविर तक सिमट कर रह गयी है. अब पशुओं का आवागमन काफी कम हो गया है. यह मेला पशुओं के लिए एशिया प्रसिद्ध जाना जाता है.

लेकिन अब पशुओ का आवागमन कम होने के कारण इस मेले के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है. मेला के अवसर पर पहले सारण और वैशाली जिले के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग के साथ मेला समिति की बैठक हुआ करता था. लेकिन इधर के कुछ सालों से आम लोगो को इस मेले के सहभागिता से अलग कर दिया गया है. जो मेले के लिये ठीक नही है. मेले का उद्घाटन आज है, मेले की तैयारी की कई बैठके हुई, लेकिन स्थानीय विधायक को बुलाया नही गया है. जिसका काफी दुख है. वेदना के साथ मै बोल रहा हूं. दो घन्टे पहले मेले मे आया. लेकिन मेले का कोई गतिविधि नजर नही आया. डॉ रामानुज प्रसाद के बातो का समर्थन विधायक मुद्रिका प्रसाद राय, राज किशोर सिन्हा सहित अन्य ने किया.

मेला पंडालों व शिविर तक सिमटा : विधायक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन