कोर्ट ने कार्रवाई को ले डीआइजी को लिखा पत्र

Published at :03 Nov 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट ने कार्रवाई को ले  डीआइजी को लिखा पत्र

छपरा (कोर्ट) : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने मढ़ौरा थानाध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर न्यायालय को सूचित किये जाने से संबंधित एक पत्र डीआइजी सारण को लिखा है. कोर्ट में दहेज हत्या से संबंधित एक मामले में सीजेएम द्वारा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया परंतु थानाध्यक्ष ने कार्रवाई तो […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधेश्याम शुक्ला ने मढ़ौरा थानाध्यक्ष पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर न्यायालय को सूचित किये जाने से संबंधित एक पत्र डीआइजी सारण को लिखा है. कोर्ट में दहेज हत्या से संबंधित एक मामले में सीजेएम द्वारा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया परंतु थानाध्यक्ष ने कार्रवाई तो दूर प्राथमिकी भी दर्ज नहीं किया.

इसको लेकर शो कॉज्, स्मार पत्र के अलावे एसपी के माध्यम से कार्रवाई करने को लेकर भी पत्र दिया गया परंतु थानाध्यक्ष को फिर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किया तो कोर्ट ने थानाध्यक्ष पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने को ले उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने तथा कार्रवाई की सूचना से कोर्ट को अवगत कराने के लिए सारण के पुलिस उप महानिरीक्षक को पत्र लिखा है.

विदित हो कि मढौरा थाना क्षेत्र के गौड़ा निवासी भृगुनाथ भक्त ने दहेज हत्या का एक परिवार संख्या 1739‍/16 सीजेएम कोर्ट में दाखिल करते हुए गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चिवराहां निवासी संजय भक्त समेत उसके परिजनों को अभियुक्त बनाया था. इस मामले में सीजेएम ने मढौरा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन