स्नातक निर्वाचन स्नातक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए महज चार दिन शेष

Published at :02 Nov 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक निर्वाचन   स्नातक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए महज चार दिन शेष

छपरा (सदर) : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए आवेदन देने की तिथि में अब महज चार दिन शेष हैं. परंतु, तीन वर्ष पूर्व स्नातक मतदाताओं में मतदाता बनने की दिशा में उदासीनता का आलम यह है कि अब तक गत चुनाव के सारण जिले में कुल मतदाताओं के […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए आवेदन देने की तिथि में अब महज चार दिन शेष हैं. परंतु, तीन वर्ष पूर्व स्नातक मतदाताओं में मतदाता बनने की दिशा में उदासीनता का आलम यह है कि अब तक गत चुनाव के सारण जिले में कुल मतदाताओं के एक तिहाई मतदाताओं ने भी आवेदन नहीं दिया है.

हालांकि अधिक-से-अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाने के लिए प्रमंडलीय अयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी नर्मदेश्वर लाल ने सारण, सीवान, गोपालगंज, बेतियां, मोतिहारी के डीएम के साथ बैठक कर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में जागरूकता के लिए निर्देश दिया है. परंतु, अबतक प्रशासन के प्रयास का कोई असर नहीं दिख रहा है, तभी तो मतदाता स्नातक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उदासीन हैं.

सारण में 34065 थे मतदाता पर अब तक महज साढ़े दस हजार ही आये आवेदन : छह वर्ष पूर्व हुए सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए मतदान में सारण जिले में 34065 मतदाता थे, जिसे नये मतदाता सूची बनाने का आदेश देते हुए उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया. ऐसी स्थिति में अब सभी स्नातक जो तीन वर्ष पूर्व उत्तीर्ण है. उनकी नयी मतदाता सूची नया आवेदन देकर बनानी है. परंतु 29 अक्तूबर तक सारण जिले में महज 10463 आवेदन ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के स्नातक उत्तीर्ण मतदाताओं ने दिये है, जिनमें 8366 पुरुष तथा 2097 महिला मतदाता शामिल हैं.
उप निर्वाचन पदाधिकारी रौशन अली के अनुसार 29 अक्तूबर तक महज 30.71 फीसदी आवेदन मिले हैं. वहीं 29 अक्तूबर को पानापुर, तरैया, मढ़ौरा तथा लहलादपुर में एक भी आवेदन नहीं मिलने की सूचना है. वहीं जलालपुर में महज चार आवेदन मिले हैं. छपरा सदर व शहर के लिए गत चुनाव में जहां 10563 मतदाता थे. वहीं इस बार अबतक महज 1129 आवेदन मिले है.
जो कुल गत वर्ष के मतदाताओं के 12 फीसदी के बराबर है, जो शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की चुनाव के लिए मतदाता बनने के प्रति उदासीनता को दरसाता है. 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण कोई आवेदन नहीं आया. 31 अक्तूबर को प्राप्त सूचना के अनुसार एक से डेढ़ हजार आवेदन मिले हैं, जो निश्चित तौर पर काफी कम हैं.
महज 10463 आवेदन ही सारण जिले में अबतक मिले
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन