हर्षोल्लास के साथ की कलम-दवात की पूजा

Published at :02 Nov 2016 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ की कलम-दवात की पूजा

छपरा : लेखनी के धनी, कलम के देवता और कायस्थ समाज के आराध्य देवता भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज की ओर से विधिसंवत चित्रगुप्त पूजन किया गया. आदी, मीठा, खजुली और नैवेद्य का भोग लगाकर सभी कायस्थों ने भगवान चित्रगुप्त से सुख-शांति और […]

विज्ञापन

छपरा : लेखनी के धनी, कलम के देवता और कायस्थ समाज के आराध्य देवता भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी. शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज की ओर से विधिसंवत चित्रगुप्त पूजन किया गया. आदी, मीठा, खजुली और नैवेद्य का भोग लगाकर सभी कायस्थों ने भगवान चित्रगुप्त से सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की.

कायस्थ समाज के अलावा विभिन्न साहित्यकारों, लेखकों तथा कलमकारों ने प्राणियों के पाप और पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले चित्रगुप्त का निष्ठा पूर्वक पूजन किया. चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में शहर के रामलीला मठिया स्थित चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. वहीं थियोसोफिकल सोसाइटी के प्रांगण में भी चित्रांश संगम की ओर से विधिवत पूजा की गयी. प्रभुनाथ नगर कामता सखी मठ के प्रांगण में स्थापित चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में भी हर्षोल्लास के साथ कलम-दावत पूजन संपन्न हुआ. इस मौके पर छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता,

पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, सत्येंद्र सिंह, संयोजक जयप्रकाश वर्मा, सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, कृष्णमुरारी वर्मा आदि ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की. चित्रांश संगम की ओर से आयोजित पूजा में अवधेश्वर सहाय, मदन मोहन सिन्हा, अनिल शरण, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विकास बहादुर चांद, अरुण कुमार वर्मा, संजय सिन्हा, मुकुंद मोहन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

वहीं कायस्थ सेना के तत्वावधान में सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन लाला टोली छोटा तेलपा में किया गया. मौके पर प्रकाश रंजन नीकू ने पूजा कार्यों को संपन्न किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन