बिहार : सारण में डकैतों ने मचाया उत्पात, लूट के दौरान चार लोगों को मारी गोली

सारण : जिले में डकैतों द्वारा लूट के दौरान चार लोगों को गोली मार देने की घटना प्रकाश में आयी है. जानकारी के मुताबिक घटना गड़खा थाना के हसनपुरा गांव की है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात डकैतों ने एकाएक इस घटना को अंजाम दिया. पहले तो उन्होंने जमकर लूटपाट की. […]
सारण : जिले में डकैतों द्वारा लूट के दौरान चार लोगों को गोली मार देने की घटना प्रकाश में आयी है. जानकारी के मुताबिक घटना गड़खा थाना के हसनपुरा गांव की है. बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात डकैतों ने एकाएक इस घटना को अंजाम दिया. पहले तो उन्होंने जमकर लूटपाट की. जैसे ही इसका विरोध करने के लिये लोग आगे आये उन्होंने चार लोगों को गोली मार दी और लाखों रुपये का सामान लूटकर चलते बने. स्थानीय लोगों के मुताबिक डकैतों की संख्या दर्जन भर थी. उन्होंने गांव के मो. खालिक अंसारी के घर को निशाना बनाया और छत के सहारे घर में प्रवेश कर गये.
इस घटना में अंसारी परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों के पास से पुलिस को हथियार भी मिले हैं. घटना में बुरी तरह जख्मी लोगों को इलाज के लिये पीएमसीएच में भरती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




