280 लोगों का कटा बिजली कनेक्शन

Published at :01 Nov 2016 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
280 लोगों का कटा बिजली कनेक्शन

तरैया : मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र के 62 लोगों पर अक्तूबर माह में बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट केश किया गया है तथा 280 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है. तरैया में निरीक्षण को आये विद्युत सहायक अभियंता देवेंद्र राम ने बताया कि दो हजार से अधिक बकाया रखने वाले 280 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा […]

विज्ञापन

तरैया : मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र के 62 लोगों पर अक्तूबर माह में बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट केश किया गया है तथा 280 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है.

तरैया में निरीक्षण को आये विद्युत सहायक अभियंता देवेंद्र राम ने बताया कि दो हजार से अधिक बकाया रखने वाले 280 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है. साथ ही जिन उपभोक्ता का कनेक्शन कटे तीन माह से अधिक हो गया है और वे अब तक अपना बिजली बिल नहीं जमा किये हैं.
वैसे 62 उपभोक्ताओं पर विभिन्न थाना में सर्टिफिकेट केस किया गया है.
उन्होंने बताया कि अभियान चलाकर दो हजार से अधिक
विद्युत बिल बकाया रखने वाले लोगों का कनेक्शन काटा जा रहा है. दो हजार से अधिक विद्युत बिल
बकाया रखने वाले लोगों को अगाह करते हुए विद्युत सहायक अभियंता ने
श्रीराम ने कहा कि वे समय रहते बिल जमा करा दें अन्यथा उनका
कनेक्शन कटना तय है. अगर उनका कनेक्शन कटता है तो इसके
जिम्मेदार वे स्वयं होंगे. विद्युत
विभाग के पदाधिकारियों द्वारा लगातार छापेमारी से उपभोक्तओं में हड़कंप मचा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन