दीपावली पर बाजार गुलजार, जमकर हुई खरीदारी

छपरा (सदर) : दीपों का पर्व दीपावली रविवार को होना है. ऐसी स्थिति में इस ज्योति पर्व को मनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में प्रत्येक हिंदू परिवार के पुरुष एवं महिला दीपक, मोमबत्ती, पूजा की सामग्री यथा, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, पूजन के लिए कपड़े, मिठाइयां, पूजा के लिए […]
छपरा (सदर) : दीपों का पर्व दीपावली रविवार को होना है. ऐसी स्थिति में इस ज्योति पर्व को मनाने के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में प्रत्येक हिंदू परिवार के पुरुष एवं महिला दीपक, मोमबत्ती, पूजा की सामग्री यथा, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, पूजन के लिए कपड़े, मिठाइयां, पूजा के लिए आनेवाली अन्य सामग्रियों में अगरबत्ती, धूप, अक्षत, पूजा के लिए धान का लावा, चावल की लाई, बताशा,लड्डू, मिठाई आदि सामानों की खरीदारी पूरे दिन करते दिखे.
शहर की मुख्य व्यवसायिक मंडियों यथा मौना, चौक, सोहेबगंज, सलेमपुर, नगरपालिका चौक, गुदरी बाजार, पंकज सिनेमा रोड, डाकबंगला रोड, साढ़ा ढ़ाला, गांधी चौक आदि तमाम बाजारों के अलावा ग्रामीण बाजारों में भी पूरे दिन आम जन खरीदारी करते दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




