होमगार्ड के दो जवानों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Published at :29 Oct 2016 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड के दो जवानों ने किया आत्मदाह का प्रयास

छपरा (सारण) : गृह रक्षा वाहिनी, जिला समादेष्टा कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ समाहरणालय परिसर में होमगार्ड के दो जवानों ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया. आत्मदाह करने पहुंचे होमगार्ड जवान दशरथ राय और योगेंद्र प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. गृहरक्षकों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी थी. होमगार्ड […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : गृह रक्षा वाहिनी, जिला समादेष्टा कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ समाहरणालय परिसर में होमगार्ड के दो जवानों ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया. आत्मदाह करने पहुंचे होमगार्ड जवान दशरथ राय और योगेंद्र प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. गृहरक्षकों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी थी. होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी देने के नाम पर समादेष्टा कार्यालय में गलत राशि की वसूली पर रोक लगाने की मांग पहले से गृहरक्षक करते आ रहे हैं. इसको लेकर डीएम और मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुके हैं. लेकिन गृहरक्षकों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने की घोषणा एक पखवारा पहले ही कर दी थी. डीएम को दिये गये पत्र में गृहरक्षकों ने समादेष्टा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी. गृहरक्षकों की शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई. फलत: दोनों गृहरक्षक निर्धारित समय पर समाहरणालय परिसर में पहुंचे और अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश में लगे, तभी पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस दौरान पुलिस के साथ दोनों ने धक्का-मुक्की भी की. वहां मौजूद अग्निशमन दस्ते ने केरोसिन से नहाये दोनों जवानों पर पानी फव्वारा शुरू कर दिया. इसको लेकर समाहरणालय में अफरा-तफरी का माहौल रहा. बाद में दोनों जवानों को जमानत पर छोड़ा गया. वहां तैनात उप समाहर्ता ने उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन