शक्षिक ने पिटाई से किया इनकार

Published at :17 Dec 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
शक्षिक ने पिटाई से किया इनकार

शिक्षक ने पिटाई से किया इनकार एसडीओ के खिलाफ लगाये गये आरोप को बताया निराधार कुछ शिक्षकों ने बात को बनाया बतंगड़संवाददाता, तरैयाबुधवार की संध्या अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा द्वारा शिक्षक की पिटाई के मामले का आज पटाक्षेप हो गया. चंचलिया प्राथमिक विद्यालय, पश्चिम के शिक्षक गणेश प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनके […]

विज्ञापन

शिक्षक ने पिटाई से किया इनकार एसडीओ के खिलाफ लगाये गये आरोप को बताया निराधार कुछ शिक्षकों ने बात को बनाया बतंगड़संवाददाता, तरैयाबुधवार की संध्या अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा द्वारा शिक्षक की पिटाई के मामले का आज पटाक्षेप हो गया. चंचलिया प्राथमिक विद्यालय, पश्चिम के शिक्षक गणेश प्रसाद ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनके साथ मढ़ौरा एसडीओ द्वारा की गयी मारपीट एवं अशोभनीय चर्चा को गलत बताया है. शिक्षक श्री प्रसाद ने बताया कि उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था. कुछ शिक्षकों ने बात को बतंगड़ बना दिया. उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे एवं सहायक शिक्षक गणेश प्रसाद के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शिक्षकों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मारपीट एवं अशोभनीय व्यवहार नहीं किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी के साथ हम शिक्षकों का संबंध सौहार्दपूर्ण है. पदाधिकारी के रूप में हम शिक्षकों को जो निर्देश दिये जायेंगे, उसका हम पूरी निष्ठा के साथ निर्वहण करेंगे. बताते चलें कि 16 दिसंबर को अनुमंडल पदाधिकारी, मढ़ौरा द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विद्यालय हित में कठोर निर्देश दिये गये थे. सूचना पाकर कुछ शिक्षकों ने भ्रामक अफवाहें फैला दीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन