गंडामन मामले में एसआइटी सदस्य की गवाही

Published at :16 Dec 2015 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
गंडामन मामले में एसआइटी सदस्य की गवाही

गंडामन मामले में एसआइटी सदस्य की गवाही केस की अगली तारीख 27 को, मुख्य आरोपित मीना देवी व अर्जुन राय की हुई कोर्ट में पेशीसंवाददाता-छपरा (कोर्ट). गंडामन मिड डे मील मामले में बुधवार को एसआइटी के सदस्य की गवाही अदालत में हुई. अभियोजन की ओर से सीआइडी की विशेष जांच टीम के सदस्य को न्यायालय […]

विज्ञापन

गंडामन मामले में एसआइटी सदस्य की गवाही केस की अगली तारीख 27 को, मुख्य आरोपित मीना देवी व अर्जुन राय की हुई कोर्ट में पेशीसंवाददाता-छपरा (कोर्ट). गंडामन मिड डे मील मामले में बुधवार को एसआइटी के सदस्य की गवाही अदालत में हुई. अभियोजन की ओर से सीआइडी की विशेष जांच टीम के सदस्य को न्यायालय में पेश किया गया. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजय आनंद तिवारी के न्यायालय में चल रहे गंडामन मामले के सत्र वाद संख्या 811/13 में विशेष जांच टीम के सदस्य मनोज सुमन की क्रमवार गवाही हुई. साक्षी का परीक्षण लोक अभियोजक सुरेंद्र नाथ सिंह तथा सहायक समीर कुमार मिश्रा ने किया. अपने साक्ष्य में श्री सुमन ने कहा कि उन्होंने सिधवलिया सुगर मिल के सहायक पदाधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करवाया था. जिन्होंने अभियुक्त अर्जुन राय समेत अन्य को गन्ना में छिड़काव के लिए कीटनाशक मोनोक्रोटोफांस दिया था. उन्होंने अदालत को बताया कि केस से संबंधित तथ्य अंकित कर औपबंधिक कांड दैनिकी कांड के अनुसंधानकर्ता राज कौशल को सुपुर्द कर दिया गया था. बचाव पक्ष के अधिवक्ता भोला प्रसाद तथा सहायक नरेश प्रसाद राय ने प्रति परीक्षण किया. साक्ष्य को लेकर मामले में आरोपित बनायी गयी मीना देवी और दूसरे आरोपित अर्जुन राय की मंडल कारा से कोर्ट में पेशी हुई. पेशी के उपरांत दोनों को अगली तारीख 21 दिसंबर को प्रस्तुत होने का आदेश देते हुए वापस मंडल कारा भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन