आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी में दी बचाव की जानकारी

Published at :16 Dec 2015 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी में दी बचाव की जानकारी

आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी में दी बचाव की जानकारी फोटो नंबर 16 सीएचपी 16 है. कैप्सन होगा- प्रदर्शनी में दी जा रही है जानकारी. संवाददाता-सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि आपदा के समय में […]

विज्ञापन

आपदा प्रबंधन की प्रदर्शनी में दी बचाव की जानकारी फोटो नंबर 16 सीएचपी 16 है. कैप्सन होगा- प्रदर्शनी में दी जा रही है जानकारी. संवाददाता-सोनपुर. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि आपदा के समय में घबराये नहीं, धैर्य से काम लें. आपदा के पूर्व ली गयी थोड़ी सी सावधानियां आपदा के समय बहुत बड़ी काम आती हैं. भूकंप रोधी मकान बनाने के संबंध में क्या करना चाहिए, साथ ही पुराने मकानों को भूकंप रोधी बनाने के लिए कैसे सुदृढ़ीकरण की जाये, इस संबंध में भी लोगों को जानकारियां दी जा रही हैं. मकान बनाने में किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए. बिहार में कौन-कौन जिले भूकंप के समय सर्वाधिक क्षति करने वाले हैं. उनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया व किशनगंज है. मध्यम क्षति करने वाले जिलों में बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद एवं गया है. वहीं शेष जिले अधिक क्षति करने वाले जोन में रखा गया है. भूकंप आने के बाद मलवो में दबने वाले लोगों की बचाव कैसे की जायेे इसके लिए भी एलसी सिस्टम से जानकारी दी जा रही है. जिसमें कैमरा एवं सेंटर लगे रहते हैं. जो अंदर दबे लोगों को थोड़ा स्वांस रहने पर पता कर लेते हैं कि इसके अंदर कोई व्यक्ति दबा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन