परीक्षा देने गयी इंटर की छात्रा का अपहरण

Published at :15 Dec 2015 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा देने गयी इंटर की छात्रा का अपहरण

परीक्षा देने गयी इंटर की छात्रा का अपहरण चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्जसंवाददाता-छपरा (सारण). इंटर की जांच परीक्षा देने गयी छात्रा का अपहरण चार युवकों ने कर लिया. इस संंबंध में भगवान बाजार थाने में चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी मंगलवार को छात्रा के पिता ने दर्ज करायी. गुदरी स्थित विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल के […]

विज्ञापन

परीक्षा देने गयी इंटर की छात्रा का अपहरण चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्जसंवाददाता-छपरा (सारण). इंटर की जांच परीक्षा देने गयी छात्रा का अपहरण चार युवकों ने कर लिया. इस संंबंध में भगवान बाजार थाने में चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी मंगलवार को छात्रा के पिता ने दर्ज करायी. गुदरी स्थित विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल के समीप रहने वाले विजय कुमार पांडेय की पुत्री इंटर की जांच परीक्षा देने के लिए सोमवार को गंगा सिंह कॉलेज में गयी थी, इसी क्रम में उसका अपहरण कर लिया गया. मूल रूप से एकमा निवासी श्री पांडेय की पुत्री जब वापस नहीं लौटी तो, खोजबीन किया. इसी क्रम में छात्रा का अपहरण कर लिये जाने का पता चला. दर्ज मामले में सीवान जिले के वसंतपुर थाना क्षेत्र के खैड़वार गांव के अनुज कुमार के अलावा छात्रा के साथ कोचिंग में पढ़ने वाले नवीन सिंह, संतोष कुमार, गोलू कुमार को नामजद किया गया है. पुअनि राकेश कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसकी जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है. छात्रा की बरामदगी के बाद ही असलियत का खुलासा हो सकेगा. जल्द ही इस मामले का खुलासा कर अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन