डीटीओ ने सरकारी कार्यालयों को परखा

डीटीओ ने सरकारी कार्यालयों को परखा संवाददाता, मांझी. सारण के डीटीओ श्याम किशोर ने मंगलवार को प्रखंड, अंचल, सीडीपीओ कार्यालय के साथ-साथ स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किये. निरीक्षण में अंचल कार्यालय के कैश बुक पूर्ण नहीं होने असंतोष जाहिर करते हुए जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिये. वहीं प्रखंड कार्यालय में सभी कागजातों […]
डीटीओ ने सरकारी कार्यालयों को परखा संवाददाता, मांझी. सारण के डीटीओ श्याम किशोर ने मंगलवार को प्रखंड, अंचल, सीडीपीओ कार्यालय के साथ-साथ स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किये. निरीक्षण में अंचल कार्यालय के कैश बुक पूर्ण नहीं होने असंतोष जाहिर करते हुए जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिये. वहीं प्रखंड कार्यालय में सभी कागजातों की जांच कर अधूरे कागज को ठीक करने तथा प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार लगाने सहित कई निर्देश दिये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों को रोस्टर का पालन करने तथा साफ-सफाई को ठीक रखने सहित कई निर्देश दिये. साथ ही बाहर चेकिंग कर लगभग डेढ़ दर्जन छोटे-बड़े वाहनों को ओवरलोड एवं बिना कागजात के पाये जाने पर जब्त कर लिये. कुछ वाहनों को ऑन द स्पॉट जुर्माना कर छोड़ दिया गया. इस मौके पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सिद्धनाथ सिंह, सीडीपीओ सुनिता कुमारी, बीइओ अनिल कुमार के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










