नये साल में मिलने लगेगा लाइसेंस का स्मार्ट कार्ड

छपरा (सारण) : नये वर्ष में अभ्यर्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस का स्मार्ट कार्ड मिलने लगेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी श्याम किशोर की पहल पर परिवहन मंत्री चंद्रिका राय ने इसका प्रबंध करने का निर्देश दिया है और विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. स्मार्ट कार्ड की आपूर्ति विभाग ने कर दी है और स्मार्ट […]
छपरा (सारण) : नये वर्ष में अभ्यर्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस का स्मार्ट कार्ड मिलने लगेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी श्याम किशोर की पहल पर परिवहन मंत्री चंद्रिका राय ने इसका प्रबंध करने का निर्देश दिया है और विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. स्मार्ट कार्ड की आपूर्ति विभाग ने कर दी है और स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए तकनीकी प्रबंधक किये जा रहे हैं. एक वर्ष से जिले में ड्राइविंग लाइसेंस का मास्टर कार्ड बनाने का कार्य ठप था.
इस वजह से अभ्यर्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस के स्मार्ट कार्ड के लिए परिवहन कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है. पहली खेप में स्मार्ट कार्ड की 15 हजार कॉपी उपलब्ध करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










