चोरी की बाइक को पुलिस ने किया बरामद

Published at :07 Dec 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक को पुलिस ने किया बरामद

चोरी की बाइक को पुलिस ने किया बरामद बनियापुर. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र की हरिहरपुर भुसाव सीमा पर स्थित धनेश्वर राय के यहां से चोरी की बाइक बरामद कर ली. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 285/15 के अंतर्गत उक्त […]

विज्ञापन

चोरी की बाइक को पुलिस ने किया बरामद बनियापुर. गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने छापेमारी कर थाना क्षेत्र की हरिहरपुर भुसाव सीमा पर स्थित धनेश्वर राय के यहां से चोरी की बाइक बरामद कर ली. हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 285/15 के अंतर्गत उक्त बाइक की चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मालूम हो कि गत शनिवार को कामता गांव निवासी हरिओम कुमार भुसाव गांव में बच्चा साह के घर आयी बरात में शामिल होने गये थे, जहां उनकी बाइक चोरों ने चुरा ली थी. इसकी प्राथमिकी वाहन स्वामी ने गत पांच दिसंबर को दर्ज करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन