युवक की चाकू मार कर हत्या, आरोपित रेलकर्मी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Dec 2015 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा: थाना क्षेत्र के राहर दियारा बिंदटोली चौक पर सोमवार की देर रात एक युवक की हत्या चाकू मार कर दी गयी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर गांव के ही महेश राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि महेश राय नशे में था और […]
विज्ञापन
छपरा: थाना क्षेत्र के राहर दियारा बिंदटोली चौक पर सोमवार की देर रात एक युवक की हत्या चाकू मार कर दी गयी. घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने लिखित आवेदन देकर गांव के ही महेश राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि महेश राय नशे में था और मेरे भाई को घर पहुंचाने के लिए जिद कर रहा था.
मेरे भाई के इनकार करने पर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी. मृतक का नाम राहुल कुमार है. उसकी उम्र 20 वर्ष बतायी जाती है. अभियुक्त महेश राय को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया. महेश राय रेलकर्मी बताया जाता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










