हटाये गये जेपी विवि के कुलपति

हटाये गये जेपी विवि के कुलपति संवाददाता, पटना राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो द्विजेंद्र कुमार गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है. कुलाधिपति ने प्रो गुप्ता के विरुद्ध विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा दिये गये अभियोग पत्र को देखते हुए ‘बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976’ की धारा 11(1) […]
हटाये गये जेपी विवि के कुलपति संवाददाता, पटना राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविंद ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो द्विजेंद्र कुमार गुप्ता को उनके पद से हटा दिया है. कुलाधिपति ने प्रो गुप्ता के विरुद्ध विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो द्वारा दिये गये अभियोग पत्र को देखते हुए ‘बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976’ की धारा 11(1) के तहत कुलपति श्री गुप्ता से बुधावार को त्यागपत्र देने को कहा था. साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो ‘बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 1976’ की धारा 11 (3) के अंतर्गत यह समझा जायेगा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. इस आधार पर अब जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति का पद नियमित रूप से रिक्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










