इंजीनियर व डीसीएलआर ने किया रेल इंजन कारखाना स्थल का निरीक्षण

इंजीनियर व डीसीएलआर ने किया रेल इंजन कारखाना स्थल का निरीक्षण मढ़ौरा. बुधवार को मढ़ौरा डीजल इंजन कारखाना स्थल का निरीक्षण कार्यपालक अभियंता डीएम तिवारी ने किया. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के साथ आवश्यक मापी भी करायी. मालूम हो कि कारखाने का निर्माण का ठेका अमेरिका के नामी कंपनी जेनरल इलेक्ट्रीकल को दिया गया है. इस […]
इंजीनियर व डीसीएलआर ने किया रेल इंजन कारखाना स्थल का निरीक्षण मढ़ौरा. बुधवार को मढ़ौरा डीजल इंजन कारखाना स्थल का निरीक्षण कार्यपालक अभियंता डीएम तिवारी ने किया. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के साथ आवश्यक मापी भी करायी. मालूम हो कि कारखाने का निर्माण का ठेका अमेरिका के नामी कंपनी जेनरल इलेक्ट्रीकल को दिया गया है. इस कारखाने के लिए 12 सौ एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है. परंतु, अभी तक मात्र 220 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हुआ है. डीएम तिवारी ने आसपास के किसानों के अलावा प्रबुद्ध जनों से भूमि अधिग्रहण पूरा करने की प्रक्रिया पर बातचीत की. उनके साथ आये पदाधिकारी एवं जिला से आये कर्मचारी ने इसके लिए आवश्यक स्थल का मापी भी किया. पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण के क्रम में बलिराम तिवारी, भाजपा नेता नागेंद्र राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










