आज छपरा आयेंगे कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

Published at :02 Dec 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
आज छपरा आयेंगे कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश

आज छपरा आयेंगे कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश करेंगे देशरत्न की प्रतिमा का अनावरणसभी तैयारियां हो चुकी हैं पूरींछपरा (कोर्ट). व्यवहार न्यायालय परिसर में आज देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करने उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश एकबाल अहमद आयेंगे. उनके साथ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश सिंह के अलावा न्यायमूर्ति चक्रधारी […]

विज्ञापन

आज छपरा आयेंगे कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश करेंगे देशरत्न की प्रतिमा का अनावरणसभी तैयारियां हो चुकी हैं पूरींछपरा (कोर्ट). व्यवहार न्यायालय परिसर में आज देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करने उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश एकबाल अहमद आयेंगे. उनके साथ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश सिंह के अलावा न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह और न्यायमूर्ति अंजना मिश्रा भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इसके साथ ही पूर्व मंत्री व व्यवहार न्यायालय के तमाम न्यायिक पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश श्री अहमद 11 बजे देशरत्न की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, तत्पश्चात उनके द्वारा न्याय सदन का भी उद्घाटन किया जायेगा. इसके उपरांत विधि मंडल द्वारा राजेंद्र जयंती सह अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विधि मंडल के तमाम अधिवक्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे विधि मंडल के महामंत्री रवि रंजन प्रसाद सिंह ने बताया कि देशरत्न की प्रतिमा को निर्धारित स्थल पर स्थापित कर मूर्त रूप दिया जा रहा है. साथ ही मंच स्थल का निर्माण और विधि मंडल तथा परिसर को सजाया जा रहा है. महामंत्री श्री सिंह ने बताया कि कार्यक्रम अपने निर्धारित समय पर संपन्न किये जायेंगे. इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन