बढ़ेंगे पैदावार, तो खुशहाल होंगे किसान

Published at :02 Dec 2015 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ेंगे पैदावार, तो खुशहाल होंगे किसान

बढ़ेंगे पैदावार, तो खुशहाल होंगे किसानकृषि मेला. अनुदानित दर पर किसानों को मुहैया कराये जायेंगे कृषि यंत्रऑनलाइन भरे जायेंगे आवेदन20 प्रखंडों के सभी पंचायतों के लिए कृषि यंत्रों का कोटा आवंटितनोट: वर्जन का फोटो नाम से है. संवाददाता, छपरा (सारण)रबी फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र मुहैया कराये […]

विज्ञापन

बढ़ेंगे पैदावार, तो खुशहाल होंगे किसानकृषि मेला. अनुदानित दर पर किसानों को मुहैया कराये जायेंगे कृषि यंत्रऑनलाइन भरे जायेंगे आवेदन20 प्रखंडों के सभी पंचायतों के लिए कृषि यंत्रों का कोटा आवंटितनोट: वर्जन का फोटो नाम से है. संवाददाता, छपरा (सारण)रबी फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र मुहैया कराये जायेंगे. इसके लिए जिला स्तर पर कृषि मेला का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके लिए किसानों को ऑनलाइन पद्धति से आवेदन दाखिल करना होगा. ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने के बाद उसकी जांच विभागीय पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों के द्वारा की जायेगी. जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कृषि मेले में किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र दिये जायेंगे. जिले के सभी 20 प्रखंडों की सभी पंचायतों के लिए कृषि यंत्रों के निर्धारित कोटे का आवंटन कर दिया गया है. यंत्र का नाम कुल संख्या ट्रैक्टर 425पंपिंग सेट 429लपेटुआ पाइप 5000हाइड्रोलिक ट्रेलर 37अन्य यंत्र 48010 हजार से अधिक के अनुदान पर डीएओ की स्वीकृति10 हजार से अधिक अनुदानवाले कृषि यंत्रों जीरो टीलेज, ट्रैक्टर, पंपसेट, रोटावेटर, रिपर बाइंडर, कंबाइड हार्वेस्टर आदि की स्वीकृति जिला कृषि पदाधिकारी के स्तर से दी जायेगी. जबकि, 10 हजार से नीचे के अनुदानवाले यंत्र लपेटुआ पाइप, पावर स्प्रेयर, गटोर, चारा कल आदि की स्वीकृति प्रखंड कृषि पदाधिकारी के द्वारा दी जायेगी. किसी भी परिस्थिति में प्रखंड के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक कृषि यंत्र वितरित करने पर जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा अनुदान की राशि का भुगतान नहीं किया जायेगा. किसानों को स्वीकृति पत्र किसान सलाहकारों तथा कृषि समन्वयकों के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी. खास बातेंकृषि यंत्र मानक व गुणवत्ता के अनुरूप उपलब्ध कराएंआइएसआइ मार्का वाले ब्रांडेड कंपनियों के ही कृषि यंत्र खरीदने पर मिलेगा अनुदानकृषि यंत्र आपूर्ति के दो दिनों के अंदर विपत्र करना होगा समर्पित तीन प्रतियों में विपत्र को करें प्रस्तुतअबतक 13 हजार 287 आवेदन हो चुके हैं प्राप्तप्राप्त आवेदनों की जांच व स्वीकृति की प्रक्रिया हो चुकी है शुरू किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक कर रहे हैं प्रचार-प्रसारकृषि यंत्रों के वितरण में आरक्षण के नियमों का पालन करने का दिया गया है सख्त निर्देशक्या कहते हैं अधिकारीवर्ष 2015-16 कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत किसानों को अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अबतक प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है और शीघ्र ही मेला लगा कर अनुदानित दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य लक्ष्य के अनुरूप रबी फसल तथा दलहनी व तेलहनी फसलों की पैदावार को बढ़ाना है. कृष्णकांत झा, जिला कृषि पदाधिकारी, सारण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन