टिकट रद्द करने के लिए स्टेशनों पर होंगे अलग काउंटर

टिकट रद्द करने के लिए स्टेशनों पर होंगे अलग काउंटर नयी दिल्ली. रेलवे ने कहा कि टिकट रद्द कराना और धन वापस लेना अब आसान होगा, क्योंकि विभिन्न स्टेशनों पर वर्तमान यात्री आरक्षण सुविधाओं पर इस उद्देश्य से एक अलग से काउंटर स्थापित किया जायेगा. रेलवे ने फैसला किया है कि वर्तमान टिकट आरक्षण केंद्रों […]
टिकट रद्द करने के लिए स्टेशनों पर होंगे अलग काउंटर नयी दिल्ली. रेलवे ने कहा कि टिकट रद्द कराना और धन वापस लेना अब आसान होगा, क्योंकि विभिन्न स्टेशनों पर वर्तमान यात्री आरक्षण सुविधाओं पर इस उद्देश्य से एक अलग से काउंटर स्थापित किया जायेगा. रेलवे ने फैसला किया है कि वर्तमान टिकट आरक्षण केंद्रों पर अनारक्षित टिकट बुकिंग वाले एक काउंटर को यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) सह पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटर में बदला जायेगा, जिस पर केवल पीआरएस रद्दीकरण और धन वापसी का काम होगा. इस संबंध में निर्देश आज से प्रभावी हो जायेगा. हालांकि, रेलवे ने कहा कि यह सुविधा उन ट्रेनों के टिकटों के लिए उपलब्ध होगी, जिनका प्रस्तावित रवानगी समय टिकट रद्द करने के समय से 24 घंटे के भीतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










