गार्ड बहाली के लिए एसपी को दिया आवेदन

Published at :01 Dec 2015 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
गार्ड बहाली के लिए एसपी को दिया आवेदन

गार्ड बहाली के लिए एसपी को दिया आवेदन छपरा (कोर्ट). शहर में हुए तिहरे हत्याकांड के सूचक और गवाह की सजा में तैनात गार्ड एवं हाउस गार्ड को पुन: बहाल किये जाने को लेकर सारण एसपी को एक आवेदन दिया गया है. उक्त आवेदन अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा बसंत निवासी व मामले के […]

विज्ञापन

गार्ड बहाली के लिए एसपी को दिया आवेदन छपरा (कोर्ट). शहर में हुए तिहरे हत्याकांड के सूचक और गवाह की सजा में तैनात गार्ड एवं हाउस गार्ड को पुन: बहाल किये जाने को लेकर सारण एसपी को एक आवेदन दिया गया है. उक्त आवेदन अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौवा बसंत निवासी व मामले के सूचक शशिभूषण सिंह तथा गड़खा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी व गवाह मंजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से एसपी को दिया है. आवेदन में कहा है कि तिहरे हत्याकांड के अभियुक्तों द्वारा सूचक के दरवाजे पर चढ़ दो भाइयों की हत्या कर दी गयी है. वहीं, साक्षी के दवा दुकान पर भी हमला किया जा चुका है. इसके साथ ही इन दोनों पर न्यायालय परिसर में भी जानलेवा हमला हो चुका है. आवेदन में इन सारे बिंदुओं का उल्लेख करते हुए गार्ड एवं हाउस गार्ड को बहाल किये जाने का आग्रह किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन