आरा बम ब्लास्ट में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद

Published at :01 Dec 2015 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
आरा बम ब्लास्ट में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद

आरा बम ब्लास्ट में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद छपरा गांव निवासी सुधीर सिंह को ट्रेन में मिला था मोबाइलसंवाददाता, दाउदपुर (मांझी)भोजपुर जिले के आरा कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट मामले में वांटेड अपराधी लंबू सिंह द्वारा प्रयोग किये गये मोबाइल तथा सिम को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया. दाउदपुर थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

आरा बम ब्लास्ट में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद छपरा गांव निवासी सुधीर सिंह को ट्रेन में मिला था मोबाइलसंवाददाता, दाउदपुर (मांझी)भोजपुर जिले के आरा कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट मामले में वांटेड अपराधी लंबू सिंह द्वारा प्रयोग किये गये मोबाइल तथा सिम को पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया. दाउदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के नागेंद्र सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह के पास से मोबाइल तथा सिम कार्ड को बरामद किया गया. भोजपुर नगर थाना पुलिस तथा दाउदपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर सिम तथा मोबाइल को बरामद किया. छापेमारी में भोजपुर नगर थाने के पुअनि शंभु कुमार तथा दाउदपुर थानाध्यक्ष राजकौशल शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद सिम कार्ड प्रवीण सिंह की पत्नी के नाम से है. प्रवीण सिंह के दामाद तथा उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के कारण छपरा गांव निवासी सुधीर सिंह ने मोबाइल का प्रयोग करने के लिए अपनी सास को दिया था. सुधीर को मोबाइल ट्रेन में मिला था. कोर्ट बम ब्लास्ट मामले के अनुसंधान कर्ता व नगर थाना के पुअनि शंभु कुमार ने बताया कि आरा (भोजपुर) कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट के बाद फरार अपराधी लंबू सिंह ने अपना मोबाइल ट्रेन में फेंक दिया था. वही मोबाइल सुधीर सिंह को मिला था, जिसे बरामद कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.क्या है मामला आरा (भोजपुर) कोर्ट परिसर में 24 जनवरी, 2015 को बम ब्लास्ट की घटना हुई थी. इसमें एक महिला तथा एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी थी और 16 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे. बम ब्लास्ट के बाद कुख्यात अपराधी लंबू सिंह फरार हो गया था. भागने के दौरान अपराधी लंबू सिंह ने अपना मोबाइल फेंक दिया था. पुलिस उसी मोबाइल को बरामद करने के लिए लंबे समय से यूपी तथा बिहार के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही थी. कॉल डिटेल्स तथा मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मोबाइल को बरामद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन