वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

Published at :01 Dec 2015 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत

वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत मक्के का बीज खरीद लौट रहा था अपने घर गड़खा : थाना क्षेत्र के साधपुर गांव के समीप वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. माधवपुर गांव निवासी वंशीलाल राय के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार राय धर्मबाजी बाजार से मक्के का […]

विज्ञापन

वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत मक्के का बीज खरीद लौट रहा था अपने घर

गड़खा : थाना क्षेत्र के साधपुर गांव के समीप वाहन की ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. माधवपुर गांव निवासी वंशीलाल राय के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार राय धर्मबाजी बाजार से मक्के का बीज खरीद बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी साधपुर गांव के समीप किसी वाहन ने ठोकर मार दी.

इससे राजेश सड़क किनारे पूरी तरह लहूलुहान हो गिर पड़ा. आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर पहचान कर उसकी सूचना परिजन को दी. परिजन इलाज के लिए छपरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में राकेश की मौत हो गयी. मृतक के पिता द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा. युवक की मौत से माधवपुर गांव में मातम छाया हुआ है. मृतक राजेश के घर से चीत्कार की आवाज गूंज रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन