पटना की बोलेरो की छपरा से चोरी

Published at :01 Dec 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
पटना की बोलेरो की छपरा से चोरी

पटना की बोलेरो की छपरा से चोरी डोरीगंज (छपरा). पटना की कंकड़बाग निवासी रेणु कुमारी ने डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि बीती रात उनकी बोलेरो का ड्राइवर कुछ रिश्तेदारों को लेकर छपरा पहुंचाने गया हुआ था. वहां से वापसी के क्रम में छपरा- पटना मुख्य पथ पर चिरांद […]

विज्ञापन

पटना की बोलेरो की छपरा से चोरी डोरीगंज (छपरा). पटना की कंकड़बाग निवासी रेणु कुमारी ने डोरीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि बीती रात उनकी बोलेरो का ड्राइवर कुछ रिश्तेदारों को लेकर छपरा पहुंचाने गया हुआ था. वहां से वापसी के क्रम में छपरा- पटना मुख्य पथ पर चिरांद गांव के समीप पेशाब करने के लिए गाड़ी खड़ी की गयी, उसी वक्त दो अज्ञात अपराधियों ने ड्राइवर के मुंह पर रूमाल रख बेहोश कर दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गये. इसमें ड्राइवर को भी साथ लेते गये और सीवान जिले के महाराजगंज थाना स्थित पटेढ़ा पटेढ़ी गांव के सामने एक चिमनी के पास बेहोशी की हालत में नीचे उतार दिया. होश में आने पर ड्राइवर ने यह जानकारी दी. थानाध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन