किशोर की हत्या करने का मामला दर्ज

Published at :01 Dec 2015 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
किशोर की हत्या करने का मामला दर्ज

किशोर की हत्या करने का मामला दर्ज छपरा (कोर्ट). न्यायालय में लंबित मामलों में सुलह नहीं करने पर घर के किशोर की हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिये जाने का एक मामला सीजेएम के न्यायालय में दाखिल किया गया है. उक्त मामला एकमा थाना क्षेत्र के भुइली निवासी हंसनाथ सिंह ने दर्ज कराते […]

विज्ञापन

किशोर की हत्या करने का मामला दर्ज छपरा (कोर्ट). न्यायालय में लंबित मामलों में सुलह नहीं करने पर घर के किशोर की हत्या कर शव को पोखरे में फेंक दिये जाने का एक मामला सीजेएम के न्यायालय में दाखिल किया गया है. उक्त मामला एकमा थाना क्षेत्र के भुइली निवासी हंसनाथ सिंह ने दर्ज कराते हुए उसी गांव के रामनाथ राय, उनकी पत्नी गायत्री देवी और पुत्र राकेश कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है. आरोप में कहा है कि अभियुक्तों से उनका मुकदमा चल रहा है, जो न्यायालय में लंबित है उसी में सुलह नहीं करने पर उनलोगों द्वारा पौत्र आकाश कुमार की गला दबा कर हत्या कर दी गयी तथा हत्या को छिपाने के उद्देश्य से शव को पोखरे में फेंक दिया गया. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने इस मामले में एकमा थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन