सोनपुर मेले में डीडीसी के शिविर से चोरी

सोनपुर मेले में डीडीसी के शिविर से चोरी सोनपुर. मेला क्षेत्र के अंगरेजी बाजार स्थित उपविकास आयुक्त के अस्थायी शिविर में अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में उपविकास आयुक्त रविकांत तिवारी ने सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखा है कि अपने शिविर में 30 […]
सोनपुर मेले में डीडीसी के शिविर से चोरी सोनपुर. मेला क्षेत्र के अंगरेजी बाजार स्थित उपविकास आयुक्त के अस्थायी शिविर में अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में उपविकास आयुक्त रविकांत तिवारी ने सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए लिखा है कि अपने शिविर में 30 नवंबर की रात विश्राम कर रहे थे. लगभग 3.30 बजे जैसे ही जगा, तो देखा कि मेरा गोदरेज अलमीरा खुला हुआ है. उसमें रखा वीआइपी बैग, कपड़ा गायब है और टेबुल पर रखा बैग, जिसमें 10 हजार नकद, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, मेरा सरकारी मोबाइल एवं एक और मोबाइल की चोरी हो गयी. वीआइपी बैग में 50-60 हजार के रुपये के सोने के जेवरात, 20 हजार नकद एवं कुछ कपड़ा भी था. दूसरे टेंट में मेरे संबंधी भी सोये हुए थे. उनके भी वीआइपी बैग में रखे 10 हजार नकद की चोरी हो गयी. स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










