अतक्रिमणकारियों को किया गया बेदखल

अतिक्रमणकारियों को किया गया बेदखल जलालपुर. जलालपुर प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंडित महेंद्र मिश्र चौक के बीच सड़क से अतिक्रमणकारियों को मंगलवार को बेदखल किया गया. हालांकि, इस दरम्यान दुकानदारों ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए स्वयं ही अपनी-अपनी दुकानों को अहले सुबह से ही हटाना शुरू कर दिया था. इससे कि प्रशासन को […]
अतिक्रमणकारियों को किया गया बेदखल जलालपुर. जलालपुर प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंडित महेंद्र मिश्र चौक के बीच सड़क से अतिक्रमणकारियों को मंगलवार को बेदखल किया गया. हालांकि, इस दरम्यान दुकानदारों ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए स्वयं ही अपनी-अपनी दुकानों को अहले सुबह से ही हटाना शुरू कर दिया था. इससे कि प्रशासन को बल प्रयोग नहीं करना पड़ा. बताते चलें कि सरकारी जमीन पर कई दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के आगे लगनेवाले ठेला, खोमचा, फल लगवा कर अवैध वसूली की जाती है. इससे आये दिन आम जनों को सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण पैदल चलनेवालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. क्या कहते हैं अधिकारीसड़क को अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया है. भविष्य में अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों को चिह्नित कर उन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. इंद्रवंश रायअंचलाधिकारी, जलालपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










