पेंशन वितरण नहीं करने की शिकायत

Published at :01 Dec 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशन वितरण नहीं करने की शिकायत

पेंशन वितरण नहीं करने की शिकायत परसा. प्रखंड की चांदपुरा पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन की राशि का वितरण नहीं करने का आरोप पंचायत सचिव अमरकांत यादव पर पेंशनधारियों ने आरोप लगाया. मंगलवार की सुबह पेंशन की राशि को लेकर मुखिया सरस्वती देवी के दरवाजे पर मैनेजर राय, विश्वनाथ राय, सुदामा राय, कपिल राय, गिरिजा राय, […]

विज्ञापन

पेंशन वितरण नहीं करने की शिकायत परसा. प्रखंड की चांदपुरा पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन की राशि का वितरण नहीं करने का आरोप पंचायत सचिव अमरकांत यादव पर पेंशनधारियों ने आरोप लगाया. मंगलवार की सुबह पेंशन की राशि को लेकर मुखिया सरस्वती देवी के दरवाजे पर मैनेजर राय, विश्वनाथ राय, सुदामा राय, कपिल राय, गिरिजा राय, सुदामा राय, लालझरिया देवी समेत दर्जनों पेंशनधारी उपभोक्ताओं ने राशि दिलाने की मांग की. साथ ही उपभोक्ताओं ने अंगूठे का निशान लेने के बावजूद राशि नहीं देने की शिकायत की तथा पंचायत से पंचायत सचिव को हमेशा बाहर रहने का भी आरोप लगाया. इस संबंध में बीडीओ धर्मवीर कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष, 2015 के मार्च से जुलाई तक की वृद्धावस्था पेंशन की राशि पंचायत सचिव को उपलब्ध करा दी गयी है. राशि के वितरण के बाद पंचायत सचिव अमरकांत यादव द्वारा वाउचर प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन दिनों के अंदर वितरण राशि का वाउचर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. यदि तीन दिन के अंदर वाउचर सचिव द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया, तो कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को लिखा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन