सामान्य यात्रा टिकट बक्रिी में नाजायज वसूली

सामान्य यात्रा टिकट बिक्री में नाजायज वसूली आये दिन मनमाना वसूली को ले अधिकृत एजेंटों व यात्रियों के बीच हो रही तू-तू, मैं-मैं पांच से 20 रुपये तक प्रति टिकट वसूली को ले लोगों में नाराजगी संवाददाता, छपरा (सदर)रेल मंत्रालय द्वारा आम जनों को सामान्य श्रेणी का टिकट मिलने में परेशानियों से बचने तथा रेलवे […]
सामान्य यात्रा टिकट बिक्री में नाजायज वसूली आये दिन मनमाना वसूली को ले अधिकृत एजेंटों व यात्रियों के बीच हो रही तू-तू, मैं-मैं पांच से 20 रुपये तक प्रति टिकट वसूली को ले लोगों में नाराजगी संवाददाता, छपरा (सदर)रेल मंत्रालय द्वारा आम जनों को सामान्य श्रेणी का टिकट मिलने में परेशानियों से बचने तथा रेलवे टिकट काउंटर पर अनावश्यक भीड़ टालने के लिए अधिकृत अधिकतर टिकट बुकिंग एजेंटों के द्वारा मनमानी वसूली की जा रही है. सरकार के द्वारा इन टिकट एजेंटों के काउंटर से टिकट लेने पर एक रुपये प्रति टिकट कमीशन रेलवे ने निर्धारित किया है. चाहे वह टिकट नजदीक के स्टेशन का हो या लंबी दूरी का. परंतु, अधिकतर टिकट संचालकों द्वारा सामान्य टिकट लेनेवाले यात्रियों से पांच से 20 रुपये प्रति टिकट नाजायज वसूली की जा रही है. परंतु, रेल प्रशासन के स्थानीय पदाधिकारी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते. फलत: मनमाना टिकट वसूली को लेकर संबंधित एजेंटों तथा टिकट लेनेवालों से अक्सर बकझक हो जाया करती है. परंतु, अपनी यात्रा मंगलमय करने के लिए सामान्य टिकट लेनेवाले यात्री आखिर करें, तो क्या करें. हालांकि इस मामले में रेल प्रशासन की उदासीनता कभी हंगामा व मारपीट का कारण बन सकती है. सभी नौ एजेंटों के काउंटर जंकशन परिसर व आस-पास! पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के डीआरएम द्वारा शहर के यात्रियों को सुविधा के मद्देनजर नौ एजेंटों को सामान्य रेल टिकट बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है, जिससे ये शहर के विभिन्न प्रमुख व्यावसायिक मंडियों या चौक पर अपना काउंटर खोल कर कंप्यूटर के माध्यम से रेलवे की सामान्य बोगी का यात्रा टिकट बुक कर सकें. परंतु, ये एजेंट विभिन्न मुहल्लों की मुख्य मंडियों में टिकट बुकिंग काउंटर चलाने के बदले छपरा जंकशन के बाहरी हाते या मंदिर के आस-पास चला रहे है. ऐसी स्थिति में चाह कर भी गांधी चौक, साहेबगंज, मौना चौक, महमूद चौक, साढ़ा, जोगिनिया कोठी श्यामचक आदि के लोग यात्रा के पहले घर से निकलते ही टिकट नहीं लेकर स्टेशन पर पहुंचने के बाद ही इन एजेंटों के माध्यम से टिकट लेने को विवश होते हैं. ऐसी स्थिति में अपने सामान व परिवार के साथ चले यात्रियों की इनकी मनमानी के आगे एक भी नहीं चलती. आप 10 पर बकझक कर रहे हैं, हमसे 20 लियामंगलवार को नौ बजे सुबह साहेबगंज के जॉनी नाम का एक यात्री हावड़ा के लिए सामान्य श्रेणी का टिकट लेने पहुंचा. बुकिंग करनेवाले एजेंट ने सामान्य टिकट के बदले 10 रुपये अतिरिक्त मांगे, जिसे भुगतान नहीं करने की बात कहते हुए उसने कहा कि आपका कमीशन नियमानुसार एक रुपया हुआ, परंतु 10 रुपये क्यों ले रहे हैं. इसे लेकर वह नाराजगी व्यक्त कर रही रहा था कि पूर्व में एक टिकट लेनेवाले ब्रजेश, जो कोलकाता की एक निजी कंपनी में काम करते हैं, उन्होंने कहा कि आपसे तो 10 ही लिया है तो बकझक कर रहे हैं. हमसे तो 20 रुपये लिये हैं. ऐसी घटनाएं रोज हुआ करती हैं. छपरा शहर में नौ अधिकृत एजेंट बनाये गये हैं, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर सामान्य टिकट एक रुपये प्रति टिकट कमीशन के आधार पर बेचना है, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो. यदि किसी भी टिकट काउंटर एजेंट के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.शंभु कुमारडीसीआइ, छपरा, जंकशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










