पीएलजीए का स्थापना सप्ताह मनायेंगे माओवादी

पीएलजीए का स्थापना सप्ताह मनायेंगे माओवादी छपरा (सारण). भाकपा (माओवादी) की ओर से पीएलजीए का 15 वां स्थापना (दाे से नौ दिसंबर) सप्ताह मनाया जायेगा. इस आशय की जानकारी भाकपा (माओवादी) के उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता प्रहार ने दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान मशाल जुलूस निकाला जायेगा […]
पीएलजीए का स्थापना सप्ताह मनायेंगे माओवादी छपरा (सारण). भाकपा (माओवादी) की ओर से पीएलजीए का 15 वां स्थापना (दाे से नौ दिसंबर) सप्ताह मनाया जायेगा. इस आशय की जानकारी भाकपा (माओवादी) के उत्तर बिहार पश्चिम जोनल कमेटी के सचिव सह प्रवक्ता प्रहार ने दूरभाष पर दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान मशाल जुलूस निकाला जायेगा और जनसभाओं का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने नवजनवादी समाज की स्थापना के लिए वर्ग संघर्ष को तेज करने की अपील की और जनमुक्ति छापामार सेना को मजबूत करने का अनुरोध किया. सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पीएलजीए में युवक-युवतियों से भरती होने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










