देश भर से आनेवाले खिलाड़ियों का होगा स्वागत

देश भर से आनेवाले खिलाड़ियों का होगा स्वागत छपरा. 42 वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आनेवाले देश भर के खिलाड़ियों का यहां भव्य स्वागत किया जायेगा. उनकी सुविधाओं, खान-पान आवागमन के साथ आवासन की उचित व्यवस्था की जा रही है. उक्त बातें सोमवार को उपसमितियों के समीक्षा बैठक में कही गयीं. मौके पर पूरे […]
देश भर से आनेवाले खिलाड़ियों का होगा स्वागत छपरा. 42 वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आनेवाले देश भर के खिलाड़ियों का यहां भव्य स्वागत किया जायेगा. उनकी सुविधाओं, खान-पान आवागमन के साथ आवासन की उचित व्यवस्था की जा रही है. उक्त बातें सोमवार को उपसमितियों के समीक्षा बैठक में कही गयीं. मौके पर पूरे शहर को तोरणद्वार व होर्डिंग से सजाने का निर्णय लिया गया. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व शहर के प्रत्येक एंट्री प्वाइंट पर स्वागत केंद्र बना कर खिलाड़ियों का वेलकम करने की बात कही गयी. ग्राउंड उपसमिति ने अपनी रिपोर्ट में स्टेडियम को घासमुक्त कर रोलर द्वारा मिट्टी समतल करने व साज-सज्जा की प्रगति रिपोर्ट पेश की. भोजन उपसमिति ने फेडरेशन के मेनू के अनुसार, व्यवस्था व तैयारियां अंतिम चरण में होने की बात बतायी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे वेदप्रकाश उपाध्याय ने आयोजन को जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए हर खास व आम से इसे सफल बनाने में सहयोग को अपेक्षित बताया. बैठक में आयोजन सचिव प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह सोनू, विभूति नारायण शर्मा, संजय कुमार सिंह, सुशील सिंह, डॉ मुकेश यादव सोनू, रमेश सिंह, सभापति बैठा, कैसर अनवर, अनिल कुमार सिंह, एनआइएस कोच संजय सिंह, प्रवक्ता सुनील सिंह, सुशील सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










