छापेमारी में नौ मोबाइलें बरामद

Published at :30 Nov 2015 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में नौ मोबाइलें बरामद

छापेमारी में नौ मोबाइलें बरामद एकमा. उत्तरप्रदेश के भाटपार रानी बाजार से चोरी गयी प्रभात कुमार मिश्र के मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर एकमा पुलिस ने परसागढ़ बाजार के धर्मेंद्र कुमार की पारचुन दुकान पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल सेट बरामद किये. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने […]

विज्ञापन

छापेमारी में नौ मोबाइलें बरामद एकमा. उत्तरप्रदेश के भाटपार रानी बाजार से चोरी गयी प्रभात कुमार मिश्र के मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर एकमा पुलिस ने परसागढ़ बाजार के धर्मेंद्र कुमार की पारचुन दुकान पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों के नौ मोबाइल सेट बरामद किये. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार धर्मेंद्र कुमार तथा परसागढ़ के मुन्ना प्रसाद चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री का काम एक अरसे से कर रहे थे. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनों युवक पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल हो गये. छापेमारी में प्रभात कुमार मिश्र के चोरे गये मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया. पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष श्री चरण राम ने बताया कि मोबाइल चोरी करनेवाले गिरोह काे जल्द ही गिरफ्तार कर परदाफाश कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन