प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 12 सौ छात्र-छात्राएं हुए शामिल

Published at :29 Nov 2015 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 12 सौ छात्र-छात्राएं हुए शामिल

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 12 सौ छात्र-छात्राएं हुए शामिल12 को पुरस्कृत होंगे सफल छात्र-छात्राएंपरसा. प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा खोज के उद्देश्य से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसा में जिलास्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के परसा, दिघवारा, मकेर, दरियापुर, अमनौर, सोनपुर के अलावा प्रखंड के मध्य एवं उच्च […]

विज्ञापन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 12 सौ छात्र-छात्राएं हुए शामिल12 को पुरस्कृत होंगे सफल छात्र-छात्राएंपरसा. प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा खोज के उद्देश्य से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परसा में जिलास्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के परसा, दिघवारा, मकेर, दरियापुर, अमनौर, सोनपुर के अलावा प्रखंड के मध्य एवं उच्च विद्यालय के लगभग 12 सौ छात्र-छात्राएं शामिल हुए. सभी छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ली गयी. जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता शिक्षक अनिश कुमार ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर को सभी छात्र-छात्राओं का मौखिक परीक्षा एवं प्रतियोगिता में सफल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभा को निखारना है. प्रतिभा परीक्षा में शिक्षक विनोद कुमार, शशिकांत कुमार, मृत्युंजय कुमार, अविनाश कुमार, अशोक कुमार यादव, संजय शर्मा, सुजय शर्मा, रंजन कुमार आदि शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन