चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार

Published at :29 Nov 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार भेल्दी (अमनौर) : थाना क्षेत्र के तकिया पंचायत भवन के समीप स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो कारतूस के साथ पकड़ा. भेल्दी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेल्दी के आसपास दो […]

विज्ञापन

चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार

भेल्दी (अमनौर) : थाना क्षेत्र के तकिया पंचायत भवन के समीप स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो कारतूस के साथ पकड़ा. भेल्दी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेल्दी के आसपास दो अपराधी घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने टीम बना कर जाल बिछाया, तो दोनों अपराधी तकिया पंचायत भवन के समीप पुलिस की गिरफ्त में आ गये.

गिरफ्तार अपराधी तकिया निवासी साधु महतो का पुत्र रिंकु कुमार महतो व दूसरा गड़खा थाना क्षेत्र के सिरसा फुलवरिया निवासी अरविंद सिंह का पुत्र शनि कुमार है. इन दोनों पर भेल्दी में तीन वाहन लूट तथा भगवान बाजार में दो वाहन लूट के मामले दर्ज हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन