भास्कर की बरामदगी में जुटी स्पेशल टीम

Published at :29 Nov 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
भास्कर की बरामदगी में जुटी स्पेशल टीम

भास्कर की बरामदगी में जुटी स्पेशल टीम 17 नवंबर से अब तक मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी टीमपानापुर. अपहृत भास्कर की तलाश के लिए गठित स्पेशल टीम अब 17 नवंबर से अब तक मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच में जुट गयी है. रविवार को टीम के नेतृत्वकर्ता सह मशरक […]

विज्ञापन

भास्कर की बरामदगी में जुटी स्पेशल टीम 17 नवंबर से अब तक मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच में जुटी टीमपानापुर. अपहृत भास्कर की तलाश के लिए गठित स्पेशल टीम अब 17 नवंबर से अब तक मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जांच में जुट गयी है. रविवार को टीम के नेतृत्वकर्ता सह मशरक इंस्पेक्टर शारदा प्रसाद सिंह, पानापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह के साथ मोथहां पहुंचे एवं भास्कर के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि आस-पड़ोस के विभिन्न मोबाइलधारकों को टावर लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है. मालूम हो कि मोथहां गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद के साढ़े तीन वर्षीय पोते भास्कर का 17 नवंबर को अपहरण कर लिया गया था. अपहरण के 12 दिन बाद भी पुलिस उसे नहीं ढूंढ़ पायी है, जिससे परिजन बेहाल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन