बंद घर से चोरों ने उड़ायी हजारों की संपत्ति

छपरा (सारण) : शहर के योगिनिया कोठी मुहल्ले के सुमेश वर्मा के घर से अज्ञात चोरोंं ने शनिवार की रात हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के समय गृहस्वामी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए तीन-चार दिनों से गये थे. […]
छपरा (सारण) : शहर के योगिनिया कोठी मुहल्ले के सुमेश वर्मा के घर से अज्ञात चोरोंं ने शनिवार की रात हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के समय गृहस्वामी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए तीन-चार दिनों से गये थे. रविवार को जब पहुंचे, तो घर का सामान बिखरा हुआ पाया.
कमरे में गये, तो बात समझ में आयी. कई सामान गायब पाये गये. इसकी सूचना गृहस्वामी ने पुलिस को दी. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की. हालांकि, खबर लिखे जाने तक गृहस्वामी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. गृहस्वामी के अनुसार छत के साहरे चोरों ने आंगन में प्रवेश किया और घर बंद रहने का फायदा उठाकर साड़ी, आभूषण, गुल्लक में रखे पांच हजार समेत हजारों की संपित्त चुरा ली. वहां चोरों द्वारा प्रयोग किये गये लोहे की खंती भी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










