प्रभु की रेल, यात्री सुविधा देने में फेल

Published at :29 Nov 2015 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभु की रेल, यात्री सुविधा देने में फेल

प्रभु की रेल, यात्री सुविधा देने में फेलछपरा-सोनपुर रेलखंड के मध्य अवस्थित दिघवारा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. स्टेशन पर यात्री सुविधाएं सिर्फ गिनती की हैं. कहने को तो स्टेशन को क्लास बी का दर्जा मिला है, मगर स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, पूछताछ कार्यालय व यात्री शेड की सुविधाओं का लाभ यात्रियों […]

विज्ञापन

प्रभु की रेल, यात्री सुविधा देने में फेलछपरा-सोनपुर रेलखंड के मध्य अवस्थित दिघवारा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. स्टेशन पर यात्री सुविधाएं सिर्फ गिनती की हैं. कहने को तो स्टेशन को क्लास बी का दर्जा मिला है, मगर स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, पूछताछ कार्यालय व यात्री शेड की सुविधाओं का लाभ यात्रियों को नहीं मिलता है. स्टेशन की स्थिति बदतर है. प्रस्तुत है यह रिपोर्ट विडंबना. प्लेटफाॅर्म एक पर बेकार पड़ा है शौचालय, प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर नहीं है शौचालय जीएम व डीआरएम के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी स्टेशन की दशापरेशानियों से गुजर कर लोग कर रहे हैं यात्रानाम बड़े व दर्शन छोटेवाली स्थिति है दिघवारा स्टेशन कीनोट: फोटो मेल से भेजा गया है. संवाददाता, दिघवारासोनपुर-छपरा रेलखंड के मध्य दिघवारा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. वहीं, यात्री सुविधाओं में कर्मियों की लापरवाही से होनेवाली कमी के कारण यात्रियों को यात्रा के दरम्यान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हर जगह गंदगी का अंबार लगा है एवं प्लेटफाॅर्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर घुटना भर जंगल उग आया है. शौचालय बेकार पड़े हैं. नलों में पानी नहीं है. पूछताछ का टेलीफोन वर्षों से बेकार पड़ा है. यह कहें कि प्रभु की रेल यात्री सुविधा देने में फेल है, तो अतिश्योक्ति नहीं होगी. दुर्गंध से परेशान हैं यात्री प्लेटफाॅर्म संख्या एक के पश्चिमी छोर पर जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है, वहीं प्लेटफाॅर्म का पूरा इलाका शौच करनेवाले लोगों का मेन जोन बन गया है. इस रास्तों से स्टेशन जानेवाले यात्री दुर्गंध से बचने के लिए रूमाल का सहारा लेते देखे जाते हैं. पेयजल भी मयस्सर नहींप्लेटफाॅर्म नंबर एक व दो पर लगे अधिकतर पानी के नलों के पास से टैप गायब हैं. वहीं, इन जगहों पर गंदगी का अंबार लगा है. पहले स्टेशन पर पानी का मोटर विद्युत से संचालित होता था, मगर जब से मोटर को सोलर से जोड़ा गया है. अधिकांश समय नल शो पीस बने दिखते हैं. इन दिनों सोनपुर मेला घूमने जानेवाले यात्रियों को बराबर पानी के लिए भटकते देखा जाता है. वर्षों से खराब पड़ा है पूछताछ केंद्र का टेलीफोनपहले स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय में लैंड लाइन टेलीफोन की व्यवस्था थी, जिसके सहारे लोग घर बैठे ट्रेनों का पता लगा लेते थे. मगर उक्त टेलीफोन वर्षों से खराब है. इस कारण अब यात्रियों को ट्रेनों का पता लगाने के लिए स्टेशन आना पड़ता है. प्लेटफार्म नंबर एक का शौचालय व यूरिनल गंदगी के बीच बेकार पड़ा है. वहीं प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर शौचालय व यूरिनल उपलब्ध नहीं है. समझा जा सकता है कि यात्रियों को यात्रा के दरम्यान किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता होगा? जगह-जगह टूटी है चहारदीवारीप्लेटफाॅर्म नंबर एक व दो पर कई जगहों पर चहारदीवारी टूटी है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा है. वर्षों से हो रहा निर्माण कार्य. स्टेशन पर नये भवन का निर्माण कई वर्षों से शुरू है, जो अब तक बन कर तैयार नहीं हुआ है. पुराने शेड को तोड़ कर उनकी जगह भवन बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को दिक्कतें होती हैं. कई बार निरीक्षण के बाद भी सुधार नहीं (बॉक्स के लिए)दिघवारा. पूर्व मध्य रेलवे के जीएम एके मित्तल ने पदभार ग्रहण के कुछ दिनों बाद दिघवारा स्टेशन का औचक निरीक्षण किया था एवं यात्रियों की समस्याओं को सुना था. ट्रेनों के परिचालन को लेकर कई आश्वासन दिया व यात्री सुविधाओं में इजाफे की बात कही थी, मगर 31 दिसंबर, 2014 को हुए जीएम के निरीक्षण के साल पूरे होने को है, मगर स्टेशन की स्थिति पूर्ववत है. सोनपुर डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल ने भी कई बार निरीक्षण किया. गंदगी फैलानेवाले को दंडित किया, मगर यात्री सुविधा की बहाली नहीं हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन